शारदा मंदिर चौक पर जिंदल फाउंडेशन ने स्थाई जिंदल जल सेवा केंद्र शुरू किया

भास्कर न्यूज | धौंराभांठा गोद ग्राम लिबरा, धौंराभांठा, टपरंगा, झरना के मुख्य चौराहा स्थित सुमेरु डोंगरी शारदा मंदिर चौक पर जिंदल फाउंडेशन जेपीएल तमनार के सौजन्य से जिंदल जल सेवा केंद्र प्रारंभ किया गया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों की प्यास बुझाने के लिए यह प्रयास किया गया। ताकि लोगों को ठंडा पानी पीने को मिले। जिंदल फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष गर्मी के सीजन में शारदा मंदिर चौक पर प्याऊ का स्टाल लगाया जाता रहा है। इस बार स्थायी रूप से इसकी व्यवस्था कर दी गई है। इस समस्या की पूर्ति के लिए जिंदल फाउंडेशन के द्वारा चौक पर बोरवेल खनन कराया गया है। साथ ही पानी टंकी का भी निर्माण किया गया है। 15 मई की सुबह 11बजे शारदा मंदिर के पुजारी संतोषानंद के द्वारा जिंदल कम्पनी के अधिकारियों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात श्रीफल तोड़कर मुख्य अतिथि के हाथों फीता काटकर स्थायी जिंदल जल सेवा का उद्घाटन किया गया। शुभारंभ कोलमाइंस 4/1 सेक्टर के सहायक उपाध्यक्ष विजय जैन द्वारा किया गया। इस दौरान माइंस मैनेजर संजीव कुमार दुबे, राजेश रावत उपमहाप्रबंधक जेपीएल तमनार, एवं सीएसआर के कर्मचारी व ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *