धनबाद में सिक्योरिटी गार्ड की पत्थर से कुचलकर हत्या:पाइप की निगरानी में नाइट ड्यूटी पर था तैनात, सुबह मिली खून से लथपथ लाश

धनबाद में गुरुवार की देर रात एक सिक्योरिटी गार्ड की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह जब लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव के पास ही एक बड़ा पत्थर भी पड़ा मिला। घटना केंदुआडीह थाना क्षेत्र की है। श्रीराम कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था मृतक की पहचान मिथलेश रवानी (45) के रूप में की गई। मिथलेश श्रीराम कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था। मिथलेश कंपनी द्वारा रखे गए पाइप की निगरानी और सुरक्षा का काम करता था। रोज की तरह वे अपनी ड्यूटी पर तैनात था, लेकिन देर रात अपराधियों ने उस पर बुरी तरह से पत्थर से हमला किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पत्थर बरामद, जिन पर खून के धब्बे पाए गए सुबह घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही केंदुआडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। घटनास्थल से पत्थर भी बरामद हुआ है, जिन पर खून के धब्बे पाए गए हैं। पुलिस इन सुरागों के आधार पर जांच में जुटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। घटनास्थल की गहन छानबीन की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। -प्रमोद पांडेय, केंदुआडीह थाना प्रभारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *