फरीदकोट में कर्ज से परेशान नहर में कूदा व्यक्ति:सरपंच के पिता से लिए पैसे उधार, परिजन बोले-लौटाने का बना रहे थे दबाव

फरीदकोट में मुक्तसर के गांव भंगेवाला के रहने वाले एक व्यक्ति ने सरहिंद नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति ने गांव के सरपंच के पिता से पैसे उधार लिए थे। जिसके बाद वह लगातार पैसे लौटाने का दबाव बना रहा था। सरपंच के पिता की धमकियों से परेशान होकर व्यक्ति नहर में कूद गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 45 वर्षीय केवल कृष्ण के रूप में हुई। उस पर गांव के सरपंच के पिता ने उधारी की रकम वापिस करने के दबाव बनाया हुआ था और उसके ट्रैक्टर और आटा चक्की पर कब्जा करने की धमकियां दी जा रही थी। जिसके चलते उसने गांव भंगेवाला से फरीदकोट आकर यह कदम उठाया। ब्याज समेत वापस की रकम इस मामले में थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह मामला वीरवार (15 मई) देर शाम है। जानकारी के अनुसार केवल कृष्ण ने करीब एक वर्ष पहले अपने गांव के ही सरपंच रमनदीप सिंह के पिता मल्ल सिंह से 50 हजार रुपए उधार लिए थे और अब तक वह ब्याज समेत 80 हजार वापिस भी कर चुका था। लेकिन उससे 2 लाख रुपए और मांगे जा रहे थे। मृतक की बेटी प्रिया और भाभी अनिता रानी ने बताया कि सरपंच के पिता मल्ल सिंह द्वारा केवल कृष्ण को उनके ट्रैक्टर और चक्की पर कब्जा करने की भी धमकी दी जा रही थी, जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या की है। गांव के सरपंच का बयान गांव भंगेवाला के सरपंच रमनदीप सिंह से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पिता मल्ल सिंह ने केवल कृष्ण को मदद के तौर पर पैसे दिए गए थे जिसमें से उसने कोई पैसा वापिस नहीं किया और ना ही उन्होंने उस पर कोई दबाव बनाया जा रहा था। उनके खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं और मौत का कारण कोई और ही हो सकता है। पुलिस कर रही जांच इस मौके पर जांच अधिकारी एएसआई स्वर्ण सिंह ने बताया कि परिजन के बयान दर्ज कर कार्रवाई करते हुए शव का मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आत्महत्या करने के जो भी कारण सामने आएंगे,उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *