फाजिल्का में गोशाला कर्मचारी से लूटपाट:बाइक सवार चार युवकों ने घेरा, कैश लेकर भागे, पीड़ित ने हिम्मत दिखाकर एक आरोपी को दबोचा

फाजिल्का जिले के अबोहर में लूटपाट की घटना सामने आई है। गोशाला में काम करने वाले लक्की नाम के युवक से बाइक सवार चार युवकों ने लूटपाट की। घटना गुरुवार रात की है। लक्की काम से घर लौट रहा था तभी बाइक सवार युवकों ने उसे घेर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवकों ने लक्की को रोका और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने उससे 5 हजार रुपए छीन लिए। इसी दौरान एक आरोपी ने लक्की का मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया। लक्की ने हिम्मत दिखाते हुए भागते हुए आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने पकड़े गए आरोपी को पीटा इस बीच गोशाला के अन्य सेवादार और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पकड़े गए आरोपी की पिटाई की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विशाल बताया और बताया कि वह इंद्रा नगरी का रहने वाला है। उसने यह भी बताया कि पैसे लेकर भागे उसके साथी भी इंद्रा नगरी के ही रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी विशाल को हिरासत में ले लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *