पलवल में ट्रेन से कटकर वेल्डर की मौत हो गई। वह दो साथियों के साथ ट्रैक पर टेक्निकल फाल्ट ठीक करने के लिए गया था। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसा बीती देर रात अलावलपुर रेलवे ओवर ब्रिज के पास हुआ है। मृतक की पहचान मुकुट(49) निवासी गांव जोगीपुरा,जिला भरतपुर राजस्थान के नाम से हुई है। मुकुट के साथी दिग्विजय और वीरेंद्र ने बताया कि ट्रैक पर टेक्निकल फॉल्ट को ठीक करने के लिए रेलवे के तीन कर्मचारी गए थे। फाल्ट ठीक होने पर दो कर्मचारी लौट आए, जबकि मुकुट वहीं रह गया। सूचना मिलते की मौके पर पहुंची जीआरपी जीआरपी चौकी के जांच अधिकारी ओमप्रकाश तेवतिया ने बताया कि बुधवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे उन्हें सूचना मिली की अलावलपुर रेलवे ओवर ब्रिज के निकट ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई है। सूचना पर वे तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक शव बुरी हालत में पड़ा हुआ था। 14 साल से कर रहा था रेलवे में नौकरी उन्होंने कहा कि पिछले 14 वर्षों से पलवल में ही रेलवे विभाग में कार्यरत था। परिवार के साथ पलवल रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे के क्वार्टर में रह रहा था। मुकुट की मौत की सूचना मिलने पर राजस्थान से उसके परिजन व रेलवे के साथी कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंच गए।


