सूरजपुर जिले के ग्राम पीढ़ा प्लांटेशन में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को आग की सूचना दी। जानकारी मिलते ही दमकल की टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। प्रशिक्षित कर्मियों ने घने धुएं और लपटों के बीच आग बुझाने का काम शुरू किया। अग्निशमन दल की तुरंत कार्रवाई से आग को आगे बढ़ने से रोका गया। टीम ने 1 घंटे की मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन दल के साहसिक कार्य की सराहना की। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है। ……………………….. सूरजपुर जिले में आग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 1. सूरजपुर जिला पंचायत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:14 से ज्यादा कंप्यूटर और महत्वपूर्ण दस्तावेज जले, कोई हताहत नहीं सूरजपुर जिला पंचायत कार्यालय में गुरुवार दोपहर को अचानक आग लग गई। कार्यालय से धुआं उठता देख लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। आग की चपेट में आने से कार्यालय के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और दर्जनों कंप्यूटर जलकर नष्ट हो गए। पढ़ें पूरी खबर… ……………………………… 2. सूरजपुर में बिजली विभाग के ऑफिस में लगी आग:ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी, कर्मचारियों ने समय रहते बचाया बड़ा नुकसान सूरजपुर जिले में मंगलवार को बिजली विभाग कार्यालय में अचानक आग लग गई। ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी की वजह से आग भड़की। इससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कर्मचारी खुद भी आग बुझाने का प्रयास करने लगे। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पढ़ें पूरी खबर…


