गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान में बड़ी सफलता मिली है। खुखरा थाना क्षेत्र के जोकानाल के पास से नक्सलियों का बंकर बरामद किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में पुलिस ने जंगल में जमीन के अंदर छिपाए गए 14 हथियार बरामद किए। इनमें 303 बोर का राइफल, एसएलआर, एक 12 बोर बंदूक और 14 सिंगल शॉट बंदूकें शामिल हैं। भारी मात्रा में बारूद भी मिला बरामद सामग्री में 7.62 एमएम की 38 और 9 एमएम की 10 गोलियां , बंडल कॉर्डेक्स वायर और भारी मात्रा में बारूद भी शामिल है। नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि पुलिस और सीआरपीएफ की टीमें पारसनाथ पर्वत की तराई वाले इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रखे हुए हैं। बरामदगी में नक्सलियों के दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री भी मिली है। पुलिस और सीआरपीएफ की टीमें क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।


