जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे ही आइसक्रीम, लस्सी और ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री भी बढ़ गई है। अमृतसर में मिलावट को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग भी फील्ड में उतर आया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के अलग-अलग इलाकों में चेकिंग की गई ओर सैंपल्स भरे गए। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने सुबह पहले तरन तारन रोड ओर खजाना गेट के नजदीक डेयरियों और दुकानों में चेकिंग की गई। उसके बाद खजाना गेट स्थित साईं ढाबे में खाने के सैंपल भरे गए। असिस्टेंट कमिश्नर फूड एंड सिविल सप्लाई ने बताया कि गर्मियां शुरू हो गई हैं और इस दौरान आइस क्रीम, लस्सी और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स की डिमांड बढ़ जाती है। मिलावट करने पर दी कार्रवाई की चेतावनी वहीं इन प्रोडक्ट्स में मिलावट की भी आशंका रहती है इसीलिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार चेकिंग की जा रही है। वो लगातार चेकिंग करते रहेंगे और अगर कहीं भी मिलावट पाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ढाबे के खिलाफ शिकायत मिली इसके अलावा उन्हें ढाबे के खिलाफ शिकायत मिली थी जिसके बाद उन्होंने वहां सैंपल भरे हैं और जो भी रिजल्ट आएगा उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की मिलावट खाने की चीजों में न की जाए अन्यथा विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।


