बरनाला में नशा बेचने वाली सास-बहू गिरफ्तार:हेरोइन और ड्रग मनी बरामद, बेटा फरार, नशेड़ी महिला ने पुलिस को दी सूचना

बरनाला पुलिस ने शुक्रवार को सास-बहू नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। घटना गांव जगजीतपुरा की है जहां से दोनों महिलाओं को पकड़ा है। आरोपी सुखविंदर कौर और उसकी सास जसवीर कौर के पास से 100 ग्राम हेरोइन और 25 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई है। बरनाला के एसपी(डी) अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि थाना शैहणा की पुलिस को एक नशेड़ी महिला से सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर दोनों महिलाओं को पकड़ा गया। पुलिस जांच में पता चला कि यह परिवार लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल था। पति मौके से फरार सुखविंदर कौर नशा करने वालों से फोन पर संपर्क करती थी। उसकी सास जसबीर कौर नशे की पुड़ियां बनाकर बेचती थी। वहीं पति मनजिंदर सिंह मौके से फरार हो गया। परिवार का मुखिया गुरजंट सिंह पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद है। एसपी बरनाला ने कहा कि पुलिस नशे के मामलों पर कड़ी नजर रख रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *