फाजिल्का के गांव कंधवाला हाजरखां का 29 वर्षीय गुरजीत सिंह शुक्रवार को अबोहर में मोबाइल खरीदने जा रहा था। इस दौरान उसे चक्कर आ गए और वह बाइक से नीचे गिर गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार गुरजीत सिंह अपने दोस्त सुखमंदर सिंह की बाइक पर पीछे बैठा था। उसने अपनी मां से 15 हजार रुपए लिए थे। वह अबोहर में मोबाइल खरीदने जा रहा था। फाजिल्का रोड चुंगी पर पहुंचते ही गुरजीत को अचानक चक्कर आ गया। वह बाइक से नीचे गिर गया। सूचना पर अस्पताल पर पहुंचे परिजन सुखमंदर सिंह ने आसपास के लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुखमंदर ने गुरजीत के परिवार को सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंच गए। सिटी वन पुलिस ने मृतक के भाई बलजीत के बयान पर बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है। अस्पताल की डॉ. शिल्पा के अनुसार मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इससे मौत का सही कारण पता चल पाएगा। गुरजीत के तीन भाई हैं।


