ओलावृष्टि, आंधी के कारण फसल चौपट, सर्वे की मांग

भास्कर न्यूज| नर्मदा खैरागढ़ क्षेत्र के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव कोमल जंघेल ने कलेक्टर इंद्रजीत चन्द्रवाल से मुलाकात कर फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए आवश्यक कार्यवाही के लिए एक पत्र सौंपा। जंघेल ने बताया कि इस जिले में किसानों ने केला, पपीता, सब्जी, मुूंग, उडद, धान की खेती गर्मी फसल के रूप में खैरागढ़ एवं छुईखदान ब्लाक में सैकड़ों किसान खेती कर रहे हैं। लेकिन अचानक ओला वृष्टि, आंधी तूफान आने से किसानों की फसल चौपट हो गया है, जिनका सर्वे कर प्रकरण तैयार कर किसानों को फसल की क्षतिपूर्ति की राशि शासन द्वारा मिलना आवश्यक है। इस संदर्भ में किसानों की ओर से एक पत्र कलेक्टर को प्रस्तुत करते हुए उनसे चर्चा किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में अनेकों गांवों में अधूरे पड़े पानी टंकी, पाइप लाइन को पूर्ण करने व गांव-गांव में पेयजल व्यवस्थित हो सके इस पर भी चर्चा की। ग्राम मुरई के जल जीवन मिशन के कार्य की जांच करने व उचित कार्यवाही की भी मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *