दस ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार:लालगढ जाटान थाने का हिस्ट्रीशीटर है आरोपी, आर्म्स, एनडीपीएस सहित 15 से ज्यादा मामले हैं दर्ज

जिले के लालगढ़ जाटान थाने के दो हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने दस ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों पर लालगढ़ जाटान थाने में 15 से ज्यादा मामले दर्ज हैं । इनमें आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस सहित कई मामले हैं। सबइंस्पेक्टर संजयसिंह काे थाने के दो हिस्ट्रीशीटर के इस इलाके में हेरोइन लाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने बनवाला रोड पर शनि मंदिरके पास नजर रखी। आरोपियों के बदमाश किस्म का होने के कारण इनके इस तरह की गतिविधियों में शामिल होने का पता था।
सब इंस्पेक्टर संजयसिंह ने बताया कि बनवाली के सोनू पुत्र गुरनामसिंह और 12 एच मोहलां के सुखचैनसिंह पुत्र जंगीरसिंह के दस ग्राम हेरोइन सहित इलाके में आने का पता लगा था। इस पर दोनों की तलाशी ली तो इनके पास दस ग्राम हेरोइन मिला। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। पुलिस हेरोइन के मुख्य सप्लायर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *