कपूरथला में 8 झुग्गियां जलकर राख:खेतों से फैलकर पहुंची, लोग बोले-पुलिस चौकी का दरवाजा खटखटाते रहे, नहीं मिली मदद

कपूरथला के नडाला में शुक्रवार देर रात झुग्गियों में आग लग गई। घटना नडाला-भुलत्थ रोड पर स्थित पुलिस चौकी के पास की है। यह आग पास के खेतों से फैलकर झुग्गियों तक पहुंची। एक किसान ने खेत में गेहूं की नाड़ को आग लगाई थी। मंडी में काम करने वाले मजदूरों के अनुसार तेज हवाओं और बारिश के कारण आग झुग्गियों तक पहुंच गई। मजदूरों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए झुग्गियों में फंसे लोगों और छोटे बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस चौकी का दरवाजा खटखटाते रहे पीड़ितों ने बताया कि वे मदद के लिए पास की पुलिस चौकी का दरवाजा खटखटाते रहे। लेकिन वहां से कोई सहायता नहीं मिली। इस हादसे में 8 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। मजदूरों की सूझबूझ से गैस सिलेंडरों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। अन्यथा नुकसान और अधिक हो सकता था। फायर ब्रिगेड ने पाया काबू आग में झुग्गी वासियों के कपड़े, पैसे, गेहूं और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। भुलत्थ से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। अभी नुकसान का सटीक आकलन नहीं हो पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *