पति-पत्नी के बीच लड़ाई सुलझाने पहुंचे ग्रामीण की हत्या:मैनपाट में पड़ोसी ग्रामीण को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा जिले के मैनपाट में गुरुवार शाम पति-पत्नी के बीच लड़ाई होने पर पड़ोसी ग्रामीण सुलह कराने के लिए पहुंचा। इससे भड़के युवक ने विवाद सुलझाने पहुंचे ग्रामीण की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लुरैना निवासी अजय धींचा का उसकी पत्नी ललिता धींचा के साथ बीती शाम विवाद हो गया। दोनों घर के बाहर लड़ रहे थे। उन्हें लड़ता देख पड़ोसी ग्रामीण चंद्रबली माझी (50 वर्ष) दोनों के बीच झगड़ा सुलझाने के लिए पहुंचा। चंद्रबली माझी ने दोनों को समझाने की कोशिश की, तो अजय धींचा इससे नाराज हो गया। डंडे से पीट-पीटकर हत्या
अजय धींचा ने डंडे से चंद्रबली माझी पर हमला कर दिया। चंद्रबली माझी ने भागने की कोशिश की तो उसे दौड़ाकर अजय धींचा ने डंडे से उसके सिर, कनपटी पर कई बार वार कर दिया। चंद्रबली माझी मौके पर गिर गया एवं सिर में गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अजय धींचा मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना पर कमलेश्वरपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पंचनामा पश्चात पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फरार आरोपी अजय धींचा (30 वर्ष) को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने आवेश में आकर चंद्रबली माझी की हत्या करना स्वीकार किया है। एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को मृतक चंद्रबली माझी के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। आरोपी अजय धींचा के खिलाफ धारा 103(1) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *