पिकअप पलटने से 8 लोग घायल:तेज रफ्तार ट्रक ने मारी थी टक्कर, मजदूरी के लिए जा रहे थे आगरा

धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र स्थित तेरह पुलिया पर तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार आठ लोग घायल हो गए। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों की मदद से एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया, जहां से एक गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मनियां थाने के एएसआई श्रीकेश ने बताया कि सुबह कंट्रोल रूम से तेरह पुलिया पर हादसे की सूचना मिली थी। सूचना पर हेड कॉन्स्टेबल चंद्रभान सिंह पुलिस की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे, जहां सड़क पर पड़े घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के दौरान पिकअप में सवार दौलत राम पुत्र मोहन सिंह, कल्ला पुत्र मंगल सिंह, अमित पुत्र केदार, राहुल पुत्र छितारिया, भोला पुत्र भगवानदास, सुरेश पुत्र भगवान सिंह, भूरा पुत्र शंकर और दौजी पुत्र श्यामलाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दौजी पुत्र श्यामलाल की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायलों के साथ अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि पिकअप में सवार सभी लोग मनियां से मजदूरी करने के लिए आगरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी पिकअप में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने पिकअप और ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *