छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की बढ़ी हुई फीस को स्थाई कर दिया है। मंडल ने एक आदेश जारी कर सभी प्रकार की परीक्षा से जुड़ी फीस का नया चार्ट 3 साल बाद सार्वजनिक किया है। ये दरें साल 2022-23 से लागू हैं लेकिन अब इसे अगले आदेश तक फिक्स कर दिया गया है। इसके तहत नियमित छात्रों को हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिए 280 रुपए फीस देनी पड़ रही है, जो पहले 200 रुपए थी। वहीं प्राइवेट परीक्षा दे रहे छात्रों को 340 रुपए चुकाने होते हैं। इसके अलावा विशेष विषय, अतिरिक्त विषय, पूरक परीक्षा, परीक्षा केंद्र परिवर्तन, नामांकन शुल्क, माइग्रेशन सर्टिफिकेट जैसे कई मदों की फीस भी बढ़ा दी गई थी। छात्रों से जुड़ी खास बात ये है कि अगर कोई तय समय पर आवेदन पत्र नहीं जमा करता है तो अब 31 दिसंबर तक उसे 1540 रुपए तक जुर्माना है। जबकि पहले ये राशि 1100 रुपए थी। मंडल का कहना है कि पहले से तय कुछ फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन बाकी मदों में यह बढ़ोतरी अब से स्थाई रूप से लागू रहेगी। फीस बढ़ोतरी से जुड़ी अहम बातेंः छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा फीस


