पंजाब-बोर्ड 10वीं में रतिंदरदीप कौर ने मुक्तसर में किया टॉप:प्रदेश में दूसरा स्थान, नेटबॉल खिलाड़ी, बोलीं-डॉक्टर बनकर सेवा करना चाहती हैं

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। मुक्तसर जिले के गांव छत्तेआणा की रतिंदरदीप कौर ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने 650 में से पूरे 650 अंक प्राप्त कर राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। रतिंदरदीप कौर बाबा फरीद पब्लिक स्कूल की छात्रा है। रतिंदरदीप ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया है। उनके पिता निर्मल सिंह फायर ब्रिगेड विभाग में ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं। सोशल मीडिया से बनाई दूरी उन्होंने पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। प्रतिदिन 10-12 घंटे की पढ़ाई ने उन्हें यह सफलता दिलाई। रतिंदरदीप एक कुशल नेटबॉल खिलाड़ी भी हैं। वह भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *