कवर्धा में हाईवा ने 2 दोस्तों को कुचला:ट्रक के अंदर फंसी लाश; ग्रामीणों ने घेरकर ड्राइवर को पकड़ा

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बाइक सवार दो युवक को मुरुम लेकर जा रही तेज रफ्तार हाईवा ने कुचल दिया। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम घुघरी कला में यह हादसा हुआ है। मृतक दिलेश्वर साहू (20) खैरझिटी गांव का निवासी था। वहीं मृतक सुनील अहिरवार (20) पिपरिया का रहने वाला था। दोनों दोस्त किसी काम से कवर्धा आए हुए थे, काम निपटाने के बाद दोनों अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक घुघरी के पास मुरुम लेकर जा रही एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। एक युवक की लाश ट्रक के अंदर ही फंस कर कुछ दूर तक गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने ट्रक को घेरकर रोका। फिर ट्रक से मुरुम खाली कर लाश को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर भागने की फिराक में था, लेकिन आसपास के ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को हिरासत में लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *