कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम रील में पाकिस्तानी गाना लगाया:पाकिस्तान के यूजर्स ने ट्रोल किया; बोले- इतनी नफरत तो हमारा सॉन्ग क्यों लगाया

हिमाचल प्रदेश के मंडी से BJP सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। कंगना ने राजस्थान के जयपुर में मोर के साथ नाचते हुए इंस्टाग्राम पर 35 सेकेंड की रील डाली थी, जिसके बैकग्राउंड में उन्होंने पाकिस्तानी गाना लगा दिया। वीडियो में कंगना मोर के साथ डांस करती और पेड़ से आम तोड़ती भी दिख रही हैं। 4 दिन पहले रील पोस्ट करने के बाद यह वायरल होने लगी तो पाकिस्तानी यूजर्स ने कमेंट करने शुरू कर दिए। पाकिस्तानी यूजर्स पूछने लगे कि जब कंगना रनोट को पाकिस्तान से इतनी नफरत है तो पाकिस्तानी सॉन्ग क्यों लगाया। हालांकि कंगना की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई रिएक्शन नहीं आया है। इंस्टाग्राम पर कंगना की इस रील को 16 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, साढ़े 11 हजार से ज्यादा लोग इस पर कमेंट और 35 हजार से ज्यादा लोगों ने इस रील को शेयर किया है। जो पाकिस्तानी गाना लगाया, उसे सिंगर भाइयों ने गाया
कंगना रनोट एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 10 मई को जयपुर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने जयपुर के रामबाग पैलेस में यह रील बनाई और शेयर की। इसमें उन्होंने ​​​​​​पाकिस्तानी सॉन्ग ‘दम नाल दम भरांगी रांझेया वे, जीवें कवेंगा करांगी रांझेया वे’ को बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर इस्तेमाल किया है। इस गाने को पाकिस्तान की मशहूर म्यूजिशियन जोड़ी जैन-जोहेब ने गाया है। बता दें कि जैन अली और जोहेब अली दो भाई हैं, जो पाकिस्तान के दिवंगत गायक उस्ताद नुसरत फतेह अली खान के समकक्ष हाजी रहमत अली के पोते हैं। कंगना को पाकिस्तानी यूजर्स ने क्या लिखा… कंगना के फिल्मी और राजनीतिक विवाद…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *