29 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट:MP के 34 जिलों में हीटवेव के आसार; पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से 3 की मौत

मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को 29 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, हरियाणा, पंजाब भी शामिल हैं। मध्य प्रदेश के 21 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावानी है। बाकी जिलों में हीट वेव के आसार है। बिहार में पटना समेत 24 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट है। 14 जिलों में बारिश की संभावना है। राजस्थान के 6 जिलों में गुरुवार को अधिकतम तापमान 44.0°C पार पहुंच गया। श्रीगंगानगर में सीजन का सबसे ज्यादा तापमान (45.8°C) दर्ज किया गया। राज्य के 11 जिलों में कल बारिश का अलर्ट है। बीकानेर-श्रीगंगानगर में लू की चेतावनी है। पश्चिम बंगाल के नादिया और जलपाईगुड़ी में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत और 5 लोग झुलस गए। बारिश से बचने के लिए ये लोग पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी बिजली गिरी। वहीं, झारखंड के चाईबासा में गुरुवार को बिजली की चपेट में आने से एक CRPF जवान की मौत हो गई। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले 3 दिनों का मौसम अपडेट राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: 17 मई से लू चलेगी-बारिश भी होगी, इंदौर और उज्जैन समेत 21 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश के बीच गर्मी का असर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 17 मई से उत्तरी हिस्से के जिलों में हीट वेव यानी, गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले शुक्रवार को इंदौर, उज्जैन समेत 21 जिलों में बारिश हो सकती है, जबकि भोपाल, ग्वालियर में गर्मी का असर रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: भीषण गर्मी के बीच 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में पारा 44 के पार राजस्थान भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। हालांकि, 17 मई को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट है, लेकिन गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। गुरुवार को श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, बाड़मेर और जैसलमेर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। श्रीगंगानगर में 45.8 डिग्री तापमान के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: गर्मी ने फिर दिखाया असर, पारा 45 डिग्री तक पहुंचा, सबसे गर्म रहा फरीदाबाद हरियाणा में मौसम विभाग ने कैथल और जींद जिले में बरसात की 25 प्रतिशत तक संभावना जताई है। जिसके चलते मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। वहीं, गर्मी भी अपना असर दिखाने लगी है। जिसके चलते प्रदेश का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वीरवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला फरीदाबाद रहा, जहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 9 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट, तापमान 40 के पार पहुंचा; 18 मई से राहत पंजाब के 9 जिलों में आज हीटवेव (लू) का यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य भर में तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जिससे लू की स्थिति पैदा हो गई है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना-नालंदा समेत 24 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 14 जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार का पटना समेत बिहार के 24 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसमें कुछ जिलों का अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: 19 मई तक बारिश के आसार, 40KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा झारखंड में शुक्रवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़ अन्य हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा चल सकती है। हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है। वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *