हिमाचल 10वीं बोर्ड का 79.08% रिजल्ट:कांगड़ा की सायना ने 99.46% अंक लेकर टॉप किया, मेरिट में छात्राओं का दबदबा, सरकारी स्कूल पिछड़े

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPSEB) ली गई 10वीं की परीक्षा में कांगड़ा के न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवरना की सायना ठाकुर ने 700 में से 696 अंक (99.46%) अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। प्रदेश में इस बार 10वीं का रिजल्ट 79.08 प्रतिशत रहा। सोलन के आरके पब्लिक स्कूल घंडलविन की रिधिमा शर्मा ने 695 अंक (99.29%) लेकर दूसरे स्थान पर रही। बिलासपुर के मॉडर्न पब्लिक स्कूल स्वर्गघाट की मुदिता शर्मा और मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं बिलासपुर की पर्निका शर्मा ने 694 अंक (99.14%) लेकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। टॉप-117 छात्रों में 88 लड़कियां 10वीं कक्षा में इस बार छात्राओं का बोलबाला रहा है। पहले 7 स्थान पर छात्राओं ने ही जगह बनाई है। टॉप-10 की मेरिट लिस्ट में 117 छात्रों ने जगह बनाई है। इनमें 88 छात्राएं और 29 छात्र शामिल है। प्राइवेट स्कूल, सरकारी से आगे निकले इसी तरह टॉप-10 में जगह बनाने वाले 117 छात्रों में ज्यादातर निजी स्कूलों के छात्र है। शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट में सरकारी स्कूलों के मात्र 20 छात्र मेरिट में जगह बना पाए है, जबकि प्राइवेट स्कूलों के 97 छात्र टॉप-10 की मेरिट लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। 13574 बच्चे फेल डीसी कांगड़ा एवं शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन हेमराज बैरवा ने कहा, 10वीं की परीक्षा में इस बार 95 हजार 495 छात्र अपीयर हुए। इनमें से 75 हजार 862 छात्र पास हुए, जबकि 13 हजार 574 छात्र फेल हुए है। छात्रों का पास प्रतिशत 77.64%, छात्राएं 82.08% पास इस परीक्षा में 48 हजार 946 लड़के अपीयर हुए, इनमें से 38 हजार 2 लड़के (77.64%) पास हुए, जबकि 46 हजार 122 छात्राओं में से 37 हजार 860 (82.08%) छात्राओं ने परीक्षा को पास किया है। इस परीक्षा में 5 हजार 563 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। इन्हें पेपर पास करने के लिए शिक्षा बोर्ड अवसर देगा। बीते साल की अपेक्षा रिजल्ट में 5.19 फीसदी का सुधार हिमाचल में बीते साल परीक्षा परिणाम 74.61% था। इस लिहाज से इस बार बार 5.19 फीसदी का सुधार हुआ है। इस बार 10वीं की परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 2 हजार 300 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सीएम, डिप्टी सीएम ने दी बधाई हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने दसवीं कक्षा के छात्रों को बधाई है। दोनों ने कहा कि विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और पढ़ाई के बल पर यह सफलता हासिल की है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में अभिभावकों और शिक्षकों का बहुमूल्य योगदान रहा है और उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी उज्ज्वल भविष्य का सपना साकार कर सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें लग्न के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया। यहां देखे टॉपर की लिस्ट.. डिजी लॉकर से आज ही मिलेंगे सर्टिफिकेट रिजल्ट की घोषणा के साथ ही छात्र डिजी लॉकर से अपना सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकेंगे। पूर्व में सर्टिफिकेट के लिए छात्रों को रिजल्ट निकलने के बाद भी कई दिन तक इंतजार करना पड़ता था। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर बोर्ड ने छात्रों की सहायता के लिए क्षेत्रवार दूरभाष नंबर जारी किए हैं, जिन पर कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर रिजल्ट संबंधी जानकारी छात्र ले सकेंगे। शिमला, सिरमौर, लाहुल-स्पीति, किन्नौर के छात्र 01892-242119 नंबर पर संपर्क कर सकेंगे कुल्लू, ऊना, सोलन के छात्र 01892-242128 नंबर पर संपर्क कर सकेंगे हमीरपुर, चम्बा, बिलासपुर के छात्र 01892-242148 नंबर पर संपर्क कर सकेंगे कांगड़ा के छात्र 01892-242149 नंबर पर संपर्क कर सकेंगे मंडी के छात्र 01892-242151 नंबर पर संपर्क कर सकेंगे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *