हिमाचल में शिक्षकों के तबादले एक जून से बंद:जिले में ही मिलेगी नई पोस्टिंग, 450 टीजीटी का युक्तिकरण; अब तक 1200 स्कूल मर्ज

हिमाचल प्रदेश में एक जून से शिक्षकों के तबादलों पर रोक लग जाएगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गुरुवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युक्तिकरण के तहत शिक्षकों से अन्य स्कूलों में जाने के विकल्प मांगे जाएंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों को उनके संबंधित जिले में ही नई पोस्टिंग दी जाएगी। यदि जिले में जगह नहीं होगी, तो पास के जिले में तैनाती की जाएगी। मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग में तबादलों के लिए नई नीति बनाई जाएगी। सरकार ने निर्णय लिया है कि शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ में साल में एक बार ही शिक्षकों के तबादले होंगे। अब तक 1200 स्कूल मर्ज वहीं उन्होंने कहा कि शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में स्कूलों के मर्जर, युक्तिकरण और सुदृढ़ीकरण पर चर्चा हुई। विभाग को 10 दिन में इससे संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक 450 टीजीटी का युक्तिकरण किया जा चुका है। प्रदेश में 100 स्कूल ऐसे हैं जहां छात्र संख्या शून्य है। अब तक 1200 स्कूल मर्ज किए जा चुके हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि सभी उपनिदेशकों को नए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार नई तबादला नीति पर भी विचार कर रही है। इस व्यवस्था से शैक्षणिक सत्र सुचारू रूप से चल सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *