मुस्लिम धर्म में ही रहेंगे एआईएमआईएम के श्योपुर नगर अध्यक्ष:सनातन धर्म अपनाने की इच्छा की थी जाहिर, सदर सहित अन्य लोगों के मनाने पर माने

श्योपुर में बुधवार को मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन (हिंदू) धर्म अपने की इच्छा जाहिर करने वाले एआईएमआईएम मुस्लिम संगठन के श्योपुर नगर अध्यक्ष फरियाद अंसारी ने धर्म परिवर्तन करने के अपने फैसले को बदल दिया है। बुधवार रात मुस्लिम समाज के सदर सहित अन्य लोगों की साथ हुई बैठक के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है। दरअसल, मुस्लिम समाज के लोगों ने उनकी नाराजगी दूर करके उन्हें मनाया था, जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया है। गुरुवार को एएमआईएमआई के नगर अध्यक्ष फरियाद अंसारी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह आपसी मतभेद खत्म होने और मुस्लिम समाज में ही रहने की बात कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने मुस्लिम कौम के लोगों से माफी भी मांगी है और कहा है कि आवेश में आकर के उन्होंने यह कदम उठाया था, वह मुसलमान थे और मुसलमान ही रहेंगे। दरअसल, बुधवार को मुस्लिम नेता फरियाद अंसारी हिंदू संगठन के पदाधिकारी से मिले थे और उन्होंने लिखित में आवेदन लिखकर मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाने की इच्छा जाहिर की थी। बयान के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि अब वह मुस्लिम धर्म में ही रहने की बात कह रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *