अमरवाड़ा पुलिस ने आज (सोमवार) बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया, दो चोरों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 11 बाइक जब्त की गई है। टीआई राजेंद्र कुमार धुर्वे ने बताया कि आरोपी नागपुर, भोपाल सहित अन्य शहरों वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद दूसरे जिले के ग्रामीण इलाकों में कम दामों में ग्राहक तलाशते थे। आरोपी रमेश चंद्रपुरी (34) ने नागपुर से 8 भोपाल से 1 और अन्य शहर से वाहन चोरी के बाद दूसरे साथी नीरज नागवंशी (21) की मदद छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा के देहात क्षेत्र में बेचने की फिराक में था। आरोपी रमेश चंद्रपुरी (34) के खिलाफ भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में पहले से वाहन चोरी का मामला दर्ज है। दोनों आरोपी छिंदवाड़ा निवासी और आपस में रिश्तेदार हैं।


