आलीराजपुर में रेप के दो आरोपी गिरफ्तार:गला-मुंह दबाकर महिला की हत्या की, शव जंगल में फेंका था

जिले के कट्ठीवाड़ा थाना क्षेत्र में ज्यादती करने के बाद महिला की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने जंगल में ले जाकर पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर गला, मुंह और नाक दबाकर हत्या कर दी। 19 दिसंबर को मिला था महिला का शव पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने बताया, 19 दिसंबर को अज्ञात महिला का शव जंगली घास के बीच पड़ा मिला था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर्स के पैनल ने शव का पोस्टमॉर्टम किया था। इसमें सामने आया कि रेप करने के बाद महिला की गला, मुंह और नाक दबाकर हत्या की गई थी। इस पर ज्यादती और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि घटना से पूर्व महिला को दिनेश पित इसू (35) और अवलिया पिता चंदरिया (26) के साथ बाइक पर घटनास्थल की ओर जाते देखा गया था। इस पर दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया है। एसपी व्यास ने बताया कि 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्त में लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *