बरनाला में पंचायत सदस्य के घर में तोड़फोड़:बाइक सवार लोगों ने किया हमला, महिला समेत 3 लोग घायल

पंजाब के बरनाला जिले के गांव फतेहगढ़ छन्ना में एक पंचायत सदस्य के घर पर 25 से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की और महिला समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइक से गेट को मारी टक्कर जानकारी के अनुसार घटना की शुरुआत कुछ दिन पहले हुई, जब कुछ लोग बाइक लेकर पंचायत सदस्य चमकौर सिंह के घर के मुख्य द्वार पर आए। उन्होंने जानबूझकर बाइक को गेट से टकरा दिया। चमकौर सिंह ने घटना की सूचना गांव की पंचायत और पुलिस को दी। इससे नाराज होकर बाइक सवार अपने 25 से अधिक साथियों के साथ चमकौर सिंह के घर पहुंचे। हमलावरों ने घर में मौजूद सामान की तोड़फोड़ की। घटना सीसीटीवी में कैद घर में मौजूद एक महिला और दो पुरुषों पर भी हमला किया। घायलों में से दो लोगों को धनौला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। धनौला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचायत सदस्य चमकौर सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के ये लोग जानबूझ कर उनसे झगड़ा कर रहे हैं। साथ ही जबरन उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उस पर जानलेवा हमला किया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस उन्होंने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। घर में हुई तोड़फोड़ में दो पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि घर का सारा सामान तोड़फोड़ कर टुकड़े-टुकड़े कर दिया गया। जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। जानकारी देते हुए धनौला थाने के एसएचओ लखबीर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस प्रशासन ने बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *