बड़े भाई को बांस की बल्ली से मारा, मौत:खैरागढ़ में शादी नहीं कराने पर नाराज था; गुस्से में मार डाला

खैरागढ़-गंडई-छुईखदान जिले में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। ग्राम रेंगाकठेरा में राकेश मंडावी अपनी शादी को लेकर लंबे समय से नाराज चल रहा था। उसका कहना था कि बड़े भाई प्रदीप मंडावी ने जानबूझकर उसकी शादी नहीं करवाई। शुक्रवार को इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद राकेश ने गुस्से में आकर प्रदीप को बांस की बल्ली से मारकर मौत के घाट उतार दिया। सिर फटने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामला जालबांधा थाना क्षेत्र का है। फरार आरोपी की तलाश जारी घटना के बाद से आरोपी राकेश मंडावी फरार है। पुलिस ने गांव में दबिश देकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसडीओपी ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। एक भाई ने सुसाइड किया था एसडीओपी खैरागढ़ आशा रानी के मुताबिक, ग्रामीण ने ये भी बताया कि तीन भाइयों में से मंझले भाई ने कुछ साल पहले जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। अब एक भाई की मृत्यु हो चुकी है। दूसरा आत्महत्या कर चुका है। तीसरा हत्या के आरोप में फरार है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *