दंतेवाड़ा में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म:14 साल के नाबालिग ने किया रेप, डॉक्टर बोलीं- स्थिति देख मैं भी रो दी

छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक 14 साल के नाबालिग लड़के ने 3 साल की नाबालिग का रेप कर दिया है। बच्ची को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल लाया गया था। उसकी हालत ऐसी थी कि डॉक्टर भी देखकर रो दिए। वहीं पुलिस ने FIR दर्ज की और 14 साल के नाबालिग को पकड़ककर बाल सुधारगृह भेज दिया है। मामला फरसपाल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बच्ची के घर के ठीक बगल में नाबालिग लड़के के मामा का घर है। वो वहीं आया हुआ था। उसका बच्ची के घर में लगातार आना जाना भी लगा रहता है। वहीं 13 मई को बच्ची के परिजन कहीं बाहर गए हुए थे। उन्होंने बच्ची की देखभाल करने के लिए अपने पड़ोसियों से कहा था। इसी बात का फायदा उठाकर नाबालिग ने घर में ही बच्ची से दुष्कर्म कर लिया। जिला अस्पताल में किया भर्ती जब परिजन घर पहुंचे तो बच्चे की स्थिति ठीक नहीं थी। इसके बाद फौरन इस मामले की जानकारी फरसपाल पुलिस को दी गई। जिसके बाद बच्ची को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। जिला अस्पताल में बच्ची 2 दिन तक एडमिट थी। फिलहाल उसकी स्थिति ठीक है उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टर बोलीं- मुझे रोना आ गया जिला अस्पताल की डॉक्टर प्रियंका सक्सेना ने कहा कि मैंने बच्ची की स्थिति देखी थी। उसे देखकर मुझे रोना आ गया। उसकी स्थिति ठीक नहीं थी। हालांकि 2 दिन तक हम उसे अपनी निगरानी में रखे थे। लगातार उसका इलाज किया। अब उसकी स्थिति ठीक है। उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। जानकारी मिलते ही लिया गया एक्शन फरसपाल, थाना प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास ने कहा कि, मामले की जानकारी मिलते ही हमने तत्काल एक्शन लिया। आरोपी भी नाबालिग है। उसकी उम्र सिर्फ 14 साल है। उसे पड़कर अब बाल सुधारगृह में भेज दिया गया है। पुलिस की भूमिका संदिग्ध बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष बबिता पांडेय ने कहा कि इस मामले को लेकर हमें पुलिस की भूमिका संदिग्ध लग रही है। जब बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ तो उन्हें हमें जानकारी देनी चाहिए थी। उन्होंने हमें जानकारी नहीं दी। जिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जानी थी वो भी नहीं की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *