इंदौर में जैविक-मिलेट्स उत्सव 13 दिसंबर से:जैविक उत्पाद की प्रदर्शनी के साथ मिलेट्स प्रोडक्टस के स्टाल भी लगेंगे

इंदौर में “जैविक महोत्सव एवं मिलेट्स उत्सव” का आयोजन 13 से 15 दिसंबर तक ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कनवाला कुआं में किया जाएगा। यह आयोजन “स्वच्छ भारत के साथ, स्वस्थ भारत” की थीम पर आधारित होगा। महोत्सव में जैविक और प्राकृतिक खेती पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से गौ आधारित खेती, जैविक जीवन शैली और स्वस्थ भोजन पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी। साथ ही, मिलेट्स फसलों को भोजन में शामिल करने और उनके लाभों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। यह आयोजन किसानों और ग्राहकों के बीच एक सेतु का काम करेगा, जिससे ग्राहकों को रसायन मुक्त कृषि उत्पाद प्राप्त हो सकेंगे और किसानों को मिलेट्स फसलों का उचित मूल्य मिल सकेगा। मिलेट्स से बने उत्पादों के स्टॉल भी लगेंगे महोत्सव में जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ-साथ मिलेट्स से बने उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। आगंतुकों को स्वादिष्ट जैविक और मिलेट्स से बने भोजन व व्यंजन का आनंद लेने और खरीदारी करने का अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त, नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श, दवाएं और जांच सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *