लुधियाना अस्पताल में वार्ड बॉय को डॉक्टरों-कर्मचारियों ने पीटा:नर्स से दोस्ती को लेकर हुआ विवाद, SMO बोले- कमेटी कर रही जांच

लुधियाना के सिविल अस्पताल में आज सुबह 4 बजे हंगामा हो गया। एक सरकारी डॉक्टर और दो दर्जा चार कर्मचारियों ने ड्यूटी पर तैनात एक वार्ड बॉय की पिटाई कर दी। वार्ड बॉय को पहले कैंटीन के पास पीटा गया और फिर अस्पताल की सीढ़ियों के पास लगे सीसीटीवी कैमरे बंद करके पीटा गया। इस मामले में अब सिविल सर्जन ने एक कमेटी बनाई है जो मामले की जांच कर रही है। एक वार्ड बॉय (दर्जा चार कर्मचारी) की एक नर्स से दोस्ती थी लेकिन अब उस वार्ड बॉय ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है। जिसके चलते उस लड़की की दोस्ती दूसरे वार्ड बॉय से हो गई। इसी बात की रंजिश रखते हुए नर्स के पुराने दोस्त ने सरकारी डॉक्टर और उसके एक साथी के साथ मिलकर उस लड़के की बुरी तरह पिटाई कर दी। SMO डा. हरप्रीत सिंह बोले.. जानकारी देते हुए SMO डा. हरप्रीत सिंह ने कहा कि जब यह लड़ाई हुई है तभी ये मामले मेरे ध्यान में आ गया था। इस लड़ाई में इमरजेंसी में तैनात एक मेडिकल अफसर और उसके दो दर्जा चार मुलाजिमों पर मारपीट के आरोप लगे है। घटना की तुरंत जानकारी सिविल सर्जन को दी गई है। जिन्होंने तुरंत एक विशेष कमेटी का गठन कर दिया है जो कि मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में यदि डॉक्टर या दर्जा 4 कर्मी कोई भी दोषी पाया गया तो बिना देरी उस पर एक्शन लिया जाएगा। SMO डा. हरप्रीत सिंह ने कहा कि इस केस में डॉक्टर हरप्रीत गिल, दर्जा 4 कर्मचारी रोबिन और हरमन पर मारपीट करने के आरोप लगे हैं। दर्जा 4 कर्मियों में हरमन की नाइट ड्यूटी नहीं थी फिर भी वह अस्पताल में घूम रहा था। हर एंगल पर जांच की जा रही है। अभी तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी मेडिकल नहीं करवाया। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। यदि कोई भी आरोपी हुआ उसे बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *