अबोहर में नाबालिग से वेटरनरी डॉक्टर ने किया रेप:घर में अकेली थी लड़की, नाना-नानी काम पर गए, साथी ने दिया पहरा

पंजाब के अबोहर में एक वेटरनरी डॉक्टर ने 12 वर्षीय नाबालिग लड़की से रेप किया। घटना शुक्रवार शाम थाना बहाववाला क्षेत्र की है। पीड़िता राजस्थान की रहने वाली है और अपने नाना-नानी के साथ यहां रहती है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार घटना के समय पीड़िता घर पर अकेली थी। उसके नाना-नानी मजदूरी पर गए हुए थे। इसी दौरान गांव सैदांवाली के 40 वर्षीय वेटरनरी डॉक्टर भगवान दास ने घर में घुसकर नाबालिग से रेप किया। आरोपी के एक साथी ने घटना के दौरान घर के बाहर पहरा दिया। आरोपी की तलाश में पुलिस शाम को जब परिजन घर लौटे, तब पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत थाना बहाववाला पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस घटना में शामिल आरोपी के साथी की भूमिका की भी जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *