कोंडागांव में 146 खराब हैंडपंप की मरम्मत:दूरदराज के गांवों में भी पहुंची सुविधा; शिकायत के बाद 24 घंटे के अंदर समाधान

कोंडागांव जिले में गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने कार्रवाई शुरू की। विभाग ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने 37 पंचायतों में फैले 146 खराब हैंडपंपों की मरम्मत पूरी कर ली है। विभाग की टीम ने दूरदराज के इलाकों में भी काम किया। कुधुर, तुमड़ीवाल, परोड़ा, कडेनार और पेरमापाल जैसे बीहड़ क्षेत्रों में भी हैंडपंप मरम्मत किए गए। मंत्री कश्यप खुद काम की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नई शिकायतों का समाधान 24 घंटे के भीतर किया जाए। पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ रहा हैंडपंपों की मरम्मत से ग्रामीणों को राहत मिली है। अब उन्हें पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ रहा। महिलाओं और बुजुर्गों ने मंत्री के इस कदम की सराहना की है। पहले लोग पानी के लिए दर-दर भटक रहे थे। अब स्थिति में सुधार आ गया है। टोल-फ्री नंबर पर कर सकते है शिकायत वहीं, विभाग ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए राज्य स्तर पर टोल-फ्री नंबर 1800-233-0008 जारी किया गया है। हैंडपंप खराब होने पर ग्रामीण इस नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही वे सीधे अपने क्षेत्र के नोडल अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं। इस पहल से जिले में जल संकट की स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सकेगा। विभाग द्वारा पुराने और बंद पड़े हैंडपंपों की तकनीशियनों के माध्यम से जांच और मरम्मत का कार्य भी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *