सेना के ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में तिरंगा यात्रा:बच्चों ने स्केटिंग करते हुए लहराया तिरंगा; पूर्व सैनिक और छात्र का प्रदर्शन

बिलासपुर में पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शनिवार सुबह साइंस कॉलेज मैदान से नन्हे बच्चों ने स्केटिंग करते हुए तिरंगा लेकर चले और लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाए। बिल्हा नगर पंचायत क्षेत्र में क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। रतनपुर में महामाया चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्राएं आमजन में देशभक्ति की भावना जागृत करने और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही हैं। शाम 4 बजे बिलासपुर में मिनी स्टेडियम गांधी चौक से एक और तिरंगा यात्रा निकलेगी। यह यात्रा स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति आडिटोरियम में समाप्त होगी। इस यात्रा में पूर्व सैनिक, स्कूली छात्र, एनसीसी, एनएसएस स्काउट, खिलाड़ी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *