माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) में NSUI के कार्यकर्ताओं ने हाल ही में कुलसचिव. अविनाश बाजपेई और कुलपति पद के आवेदक डॉ. आशीष जोशी और प्रोडक्शन सहायक डॉ. परेश उपाध्याय की नेम प्लेट पर काला रंग लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया हैं। इसके अलावा जगह-जगह आरएसएस ऑफिस और एबीवीपी भी लिखा, इस मामले में अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट किया हैं। उन्होंने एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा ‘ क्या ABVP बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान में जो सभी को समान अधिकार देने का Preamble में प्रावधान है उसका समर्थन करती है? यदि हाँ तो अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ नफ़रत फैलाना बंद करें। समरसता दिवस मनाना है तो आपके पदाधिकारियों में कितने अल्पसंख्यक हैं? रजिस्ट्रार महोदय क्या आप भी ABVP के सदस्य हैं? क्या ABVP राजनैतिक दल @BJP4India का संगठन नहीं है? क्या शासकीय सेवाओं में कर्मियों व अधिकारियों को राजनैतिक कार्यक्रमों में भाग लेने की छूट है? यदि नहीं है तो क्या @CMMadhyaPradesh व मुख्य सचिव महोदय, रजिस्ट्रार महोदय के ख़िलाफ कार्यवाही करेंगे?’ यह है मामला
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के अनुसार, उन्होंने भाजपा और संघ समर्थित शिक्षा के राजनीतिकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया हैं। कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव डॉ. अविनाश बाजपेई और कुलपति पद के आवेदक डॉ. आशीष जोशी और प्रोडक्शन सहायक डॉ. परेश उपाध्याय की नेम प्लेट पर काला रंग लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके अलावा जगह-जगह आरएसएस ऑफिस एबीवीपी भी लिखा।पढ़ें पूरी खबर


