पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल की प्रशासनिक कमेटी में जगराओं के दो वकीलों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। एडवोकेट रोहित अरोड़ा और आत्मजोत सिंह को कमेटी का को-ऑप्टेड मेंबर नियुक्त किया गया है। कमेटी की अध्यक्षता बार काउंसिल चंडीगढ़ के चेयरमैन राकेश गुप्ता कर रहे हैं। जगराओं बार कौंसिल ने एडवोकेट रोहित अरोड़ा को बधाई दी। नियुक्ति पर एडवोकेट रोहित अरोड़ा ने चेयरमैन राकेश गुप्ता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए बड़े सम्मान की बात है। वे कानूनी पेशे में सर्वोच्च मानकों और ईमानदारी को बनाए रखेंगे। अरोड़ा ने इस उपलब्धि को अपने माता-पिता और मित्रों को समर्पित किया। ये सभी रहे मौजूद इस अवसर पर परमिंदर पाल सिंह, विवेक भारद्वाज, वैभव जैन, अमनदीप सिंह, प्रधान सतिंदर सिद्धू और सेक्रेटरी अमरपाल सिंह ने बधाई दी। सतपाल शर्मा, प्रितपाल सिंह, गुरप्रीत काउंके, इंदरजीत सिंह, रजिंदर ढिल्लों, कश्मीर लक्खा, कर्म सिद्धू, सुखदेव सिंह और मैडम दविंदर रोजी भी इस मौके पर उपस्थित रहे।


