हेजेक्स फंड के नाम पर करोड़ों की ठगी:गौरेला में 70 से अधिक लोगों को दोगुना पैसा झांसा दिया; आरोपी गिरफ्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में फॉरेस्ट ट्रेडिंग के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मुख्य आरोपी प्रहलाद राठौर ने 70 से अधिक लोगों को शिकार बनाया। राठौर लालपुर, गौरेला का रहने वाला है। आरोपी ने लोगों को हेजेक्स फंड के नाम पर निवेश का झांसा दिया। उसने निवेशकों को दोगुना पैसा लौटाने का वादा किया। कई लोगों ने अपनी जमीन तक बेचकर पैसे लगा दिए। जब लोगों को धोखाधड़ी का पता चला, तब तक आरोपी शहर से फरार हो चुका था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी तक चार पीड़ितों की शिकायत पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। गौरेला थाने में अन्य पीड़ितों की शिकायतें भी एकत्र की जा रही हैं। पीड़ितों को अपने पैसे वापस मिलने की चिंता सता रही है। पुलिस जांच में जुटी है और पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *