जेनसोल के CFO मोहम्मदराजा आगा ने दिया इस्तीफा:बोले- मेरी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर प्रभाव पड़ रहा था, 12 मई को प्रमोटर्स ने किया था रिजाइन

जेनसोल इंजीनियरिंग के प्रमोटर्स के इस्तीफे के कुछ दिनों बाद अब कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) जाबिरमेहंदी मोहम्मदराजा आगा ने भी तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी गई है। स्टॉक एक्सचेंज पर अवेलेबल अपने रेजिग्नेशन लेटर में आगा ने कहा कि जेनसोल इंजीनियरिंग वर्तमान में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना कर रही है। कई रेगुलेटरी बॉडीज कंपनी की जांच कर रही हैं और टॉप मैनेजमेंट अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। मेरी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर प्रभाव पड़ रहा था मोहम्मदराजा ने कहा, ‘कंपनी की परिस्थितियों के कारण उत्पन्न अत्यधिक दबाव मेरे फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर प्रभाव डाल रहा है। जिसके कारण मैं अपनी जिम्मेदारियों पर फोकस नहीं कर पा रहा हूं। इसलिए मैंने इस्तीफा देने का कठिन फैसला लिया है। क्योंकि, मुझे लगता है कि इन कठिन परिस्थितियों में यह कंपनी के सर्वोत्तम हित में है।’ जेनसोल ​​​​​​​के खिलाफ दिवालिया याचिका पर सुनवाई होगी इससे पहले शुक्रवार को खबर आई थी कि अहमदाबाद की नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने शुक्रवार को जेनसोल इंजीनियरिंग के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही की याचिका पर सुनवाई का आदेश दिया है। इरेडा ने 14 मई को जेनसोल के खिलाफ 510 करोड़ रुपए के डिफॉल्ट के लिए दिवालिया कार्यवाही की याचिका दायर की थी। हालांकि, कोर्ट ने इरेडा की जेनसोल पर अंतरिम रेजोल्यूशन प्रोफेशनल (IRP) नियुक्त करने की मांग नहीं मानी। NCLT ने कहा कि जेनसोल को पहले जवाब देने का मौका दिया जाए। ट्रिब्यूनल ने अगली सुनवाई 3 जून के लिए तय की है। अनमोल-पुनीत जग्गी ने 12 मई को दिया था​​​​​​​ इस्तीफा जेनसोल के को-फाउंडर अनमोल जग्गी और उनके भाई पुनीत सिंह जग्गी ने 12 मई को कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था। एक महीने पहले मार्केट रेगुलेटर सेबी ने उन्हें कंपनी में प्रमुख पदों पर रहने पर रोक लगा दी थी। दोनों भाइयों पर फंड डायवर्जन का आरोप है। तीन चैप्टर में पूरा मामला जानें… चैप्टर-1: संकट चैप्टर-2: हेराफेरी चैप्टर-3: शुरुआत जेनसोल तीन सेगमेंट में काम करती है:

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *