विदिशा रेप केस के आरोपी का घर तोड़ने की मांग:कांग्रेस ने गांधी पार्क पर दिया धरना,  विधायक हरी बाबू राय भी हुए शामिल

अशोकनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार दोपहर को शहर के गांधी पार्क पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने विदिशा में युवती से रेप करने वाले भाजपा नेता के घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ता लगभग डेढ़ घंटे तक धरना पर बैठे रहे। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जिसके बाद राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेस विधायक हरी बाबू राय भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा भले ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करती है, लेकिन उनके राज में इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। इस प्रकार की घटनाओं पर रोक नहीं लगाई जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस ने प्रकरण भले ही दर्ज कर लिया हो, लेकिन इसकी निष्पक्ष जांच भी होनी चाहिए। कांग्रेस ने सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *