रायगढ़ में पति-पत्नी की मिली लाश:जंगल में महिला की गला घोंटकर हत्या की, फिर खुद फांसी लगाने की आशंका

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पति-पत्नी की लाश जंगल के पास मिली है। आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि, अभी तक घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दोनों ग्राम घरघोड़ी के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान दीपक यादव और उनकी पत्नी लक्ष्मी यादव के रूप में हुई है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले में आगे की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि शाम करीब 6 बजे घटना की जानकारी पुलिस को मिली। मामले में फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड मौके पर है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी आसपास के क्षेत्र में लगने से ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ऐसे में पुलिस ग्रामीणों से भी जानकारी जुटा रही है। खबर में अपडेट जारी है… …………………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… गवर्नमेंट-क्वॉर्टर में एक परिवार के 4 लोगों की लाश मिली:महासमुंद में कर्मचारी ने पत्नी-बच्चों को जहर दिया; फिर खुद फांसी लगाने की आशंका छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों का शव मिला है। शासकीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के H-2 बिल्डिंग के मकान नं. 05 में रहने वाले बसंत पटेल (42) का शव फंदे से लटकता मिला, वहीं उनकी पत्नी और दो बच्चे की बॉडी नीचे जमीन पर पड़ी थी। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *