मोक्ष दायिनी एकादशी पर बड़वानी के नर्मदा तट से शुरू हुई पांच दिवसीय पंचकोशी यात्रा अपने दूसरे पड़ाव पर ग्राम जांगरवा पहुंची। जहां से हजारों यात्रियों को नर्मदा में उतरने के लिए प्रशासन की बनाई व्यवस्था के अनुसार कार्य किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन और एसडीएम लगातार यात्रियों को छोड़े जाने वाले कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बुधवार को बड़वानी के समीप राजघाट से शुरू हुई। पंचकोशी यात्रा अपने दूसरे पड़ाव पर नर्मदा पट्टी के जांगरवा के लिए रवाना हुई। जहां जांगरवा में नर्मदा पार उतरना प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण चुनौती है। जहां पर प्रशासन की ओर से नाव के जरिए हजारों यात्रियों को छोड़ा जा रहा है। यात्रियों को कराया नर्मदा पार पुलिस प्रशासन ने बताया कि करीब 8 से अधिक नाव में 16 सवारी को बैठाकर लाइफ जैकेट पहनाने के साथ ही यात्रियों को नर्मदा पार छोड़े जाने का कार्य किया जा रहा है। इसमें राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मंडी वन विभाग और अन्य विभागों को जवाबदारी दी गई है। नाव से पार कर रहे नर्मदा समिति सदस्यों ने बताया कि पहले दिन ओंकार पूजन और नर्मदा स्नान कर राजघाट से परिक्रमावासी बड़वानी कृषि मंडी में पहुंचे। यहां भोजन कर कल्याणपुरा मुख्य मार्ग से होकर जामदाबैड़ी, पिछोड़ी बसाहट होकर पालिया बसाहट में रात्रि विश्राम किया। यात्रा के दूसरे दिन गुरुवार को सुबह स्नान ओंकार ध्वजा पूजन आरती के बाद सोंदूल पुनर्वास मार्ग से भामटा होते हुए जांगरवा में प्रवेश किया।


