महिला स्वास्थ्य अधिकारी ने दे दी जान:अफसरों से तंग आकर खुदकुशी करने का मामला, कलेक्टर ने जांच टीम बनाई

खैरागढ़ जिले में एक महिला स्वास्थ्य अधिकारी के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने विभाग के अफसरों द्वारा महिला स्वास्थ्य अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस मामले में राज्य सरकार ने जांच टीम बनाई है। खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उप स्वास्थ्य केंद्र जंगलपुर की महिला स्वास्थ्य अधिकारी आरती यादव ने आत्महत्या की है। मामले में विभागीय अधिकारियों की एक टीम को जांच का जिम्मा दिया गया है। इस जांच टीम के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ठाकुर को बनाया गया है जो कि अपर कलेक्टर हैं। इसमें रेणुका रात्रे डिप्टी कलेक्टर, अविनाश कुमार ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी, बिलकिस खान उप निरीक्षक थाना खैरागढ़, विवेक बिसेन खंड चिकित्सा अधिकारी खैरागढ़ को रखा गया है। यह जांच समिति एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट कलेक्टर को भेजेगी। संविदा पद पर कार्यरत महिला स्वास्थ्य अधिकारी आरती यादव फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आरती यादव का परिवार पहले से ही गहरे दुख से गुजर रहा था। एक महीने पहले उनके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिससे वे मानसिक रूप से बहुत परेशान थीं। आरती ने विभाग से छुट्टी की मांग की थी मगर उन्हें छुट्‌टी नहीं दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *