रायसेन में बुधवार रात और आज (गुरुवार) सुबह दो सड़क हादसे हुए। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, दूसरा गंभीर घायल है। जानकारी के अनुसार, उदयपुरा तहसील में कंप्यूटर ऑपरेटर राजेश धाकड़ (40) बुधवार रात कार से बरेली से उदयपुरा जा रहा था, इसी दौरान उनकी कार ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और राजेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर ली है। स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार घायल
रायसेन में सांची रोड राइस मिल के पास आज सुबह बाइक सवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में बिलौरी निवासी लाल सिंह ठाकुर (35) टक्कर होते ही बाइक सहित उछलकर दूर जा गिरा। उसे एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, हालत गंभीर होने के चलते उसे विदिशा रेफर कर दिया गया है। देखिए हादसे की तस्वीरें… ———–


