हमीरपुर की दीक्षा को 12वीं में चौथी रेंक:500 में से 478 अंक मिले, 10वीं की मेरिट में रही थी दूसरे स्थान पर

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की छात्रा दीक्षा कठियाल ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। सुजानपुर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल चबूतरा की कला संकाय की छात्रा ने प्रदेश शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त किया है। दीक्षा ने 500 में से 478 अंक हासिल किए हैं। यह दीक्षा की दूसरी बड़ी उपलब्धि है। वह 2023 में 10वीं बोर्ड परीक्षा में भी प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही थी। प्रतिभाशाली परिवार की यह कहानी यहीं नहीं रुकती। दीक्षा की बहन ने भी इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया है। IAS अफसर बनना चाहती है सफलता का मंत्र साझा करते हुए दीक्षा ने बताया कि समय प्रबंधन से पढ़ाई करने पर सफलता निश्चित है। कला संकाय की इस होनहार छात्रा का लक्ष्य आईएएस अधिकारी बनना है। दीक्षा के पिता रमेश चंद की दोनों बेटियों ने शिक्षा के क्षेत्र में परिवार का नाम रोशन किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *