किसान की संदिग्ध हालत में मौत:खेत में पड़ा मिला शव; फसल में पानी देने गया था, घर नहीं लौटा

कोतवाली थाना क्षेत्र के माल सिवनी गांव में गुरुवार को एक किसान का शव संदिग्ध हालत में खेत में मिला। वह घर से खेत पर सिंचाई करने गया था। सुबह जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो उसका शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फसल में पानी देने घर से निकला था जानकारी के मुताबिक प्रेमलाल (38) पिता ननकू मर्सकोले बुधवार शाम 4 से 5 बजे के करीब अपने घर से खेत में फसलों को पानी देने का बोलकर निकला था। उसके बाद किसान घर नहीं लौटा। परिजनों को लगा कि किसी परिचित के घर चला गया होगा। इसलिए रात में घर नहीं आया। गुरुवार सुबह जब परिजन खेत पहुंचे तो उन्होंने देखा कि प्रेमलाल संदिग्ध हालत में मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर शव जिला अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत की वजह साफ होगी परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रेमलाल खेती और मजदूरी का काम करता था। मृतक के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के और एक लड़की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक का शव खेत में ही औंधी हालत में मिला है। आशंका है कि उसे हार्ट अटैक हुआ है। पीएम रिपोर्ट के बाद मृत्यु की असली वजह सामने आ सकेगी।।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *