अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ के तत्वावधान में प्रजापति समाज का अंतरराष्ट्रीय हाईटेक विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन 22 दिसंबर को एक रिसोर्ट में आयोजित किया गया। हाईटेक समारोह में मंच पर वीडियो कॉलिंग द्वारा बड़ी स्क्रीन पर मध्यप्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तरप्रदेश सहित कई प्रदेशों से प्राप्त 350 से अधिक उम्मीदवारों ने अपना परिचय दिया गया। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता राष्ट्रीय संयोजक आरबी के प्रजापति ने की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरबीके प्रजापति ने कहा कि उन्नतशील और समाज की बेहतरी के लिए निरंतर हम सभी अपने कदम साथ-साथ उठाते हैं तो समाज में विश्वास, आत्मविश्वास और प्रतिबद्धता को बढ़ावा मिलता है। महासंघ के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव सीए मनोज प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण प्रजापति, मांगीलाल रेडवाल ने परिचय सम्मेलन की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। प्रजापति समाज के राष्ट्रीय वरिष्ठ रमेश भगत, प्यारेलाल नकसवाल, भगवान नकसवाल, सुशील प्रजापति, रामप्रसाद भाना ने बताया कि यह एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन शिक्षित-अशिक्षित, छोटा-बड़ा, ऊंचा-नीचा, अमीर-गरीब, देसी-परदेशी, फिरका-घटक इत्यादि की सीमा से परे उम्मीदों के दरवाजे-खिड़कियां खुले रखते हुए आयोजित किया गया। महासंघ के युवा रूपेश प्रजापत एवं अमित नकसवाल ने समारोह का संचालन किया।


