परासिया में 2 बाइक आमने-सामने टकराईं:4 की हालत गंभीर, जिला अस्तपाल रेफर

परासिया में छिंदवाडा मार्ग पर कोसमी में दो बाइक की भिडंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार शाम सात बजे हुआ। घायलों को तत्काल परासिया अस्पताल 108 एम्बुलेंस से लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें छिंदवाडा रेफर किया गया। न्यूटन निवासी रूपेंद्र बर्मन, अपने साथी परासिया निवासी ज्वाला मालवी के साथ बाइक से छिंदवाडा जा रहा था। कोसमी में हनुमान मंदिर के पास सामने से आई बाइक से इनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीथे। दूसरी बाइक को तामिया के बैलपठार निवासी जगत चला रहा था। साथ में उसकी रिश्तेदार मनीषा धुर्वे सवार थी। दोनों बाइक सवार चार लोगों को गंभीर चोट आई। ज्वाला मालवी का पैर बुरी तरह से जख्मी हुआ। सभी को गंभीर चोट के बाद छिंदवाडा रेफर कर दिया गया। घायलों का उपचार डॉ. शशि अतुलकर और साथी चिकित्सक और स्टाफ ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *