राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:कहा- जिले में स्मैक, गांजे का अवैध कारोबार खुलेआम चल रहा, कार्रवाई हो

श्योपुर में जिलेभर में स्मैक, गांजा सहित नशे के अन्य अवैध कारोबार खुलेआम संचालित होने के आरोप लगाकर गुरुवार को राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अवैध नशे के बढ़ते व्यापार पर कार्रवाई की मांग नशे के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने के बाद कलेक्टर के नाम जिला प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और मांग उठाई के नशे के अवैध कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए। अपराधियों पर एक्शन लिया जाए। इनका आरोप है कि नशे की वजह से युवा पीढ़ी लत में पड़कर बर्बाद हो रही है। सड़क किनारे मंदिरों और धार्मिक स्थान के आसपास लगाए जाने वाले मीट आदि की दुकानों को भी हटाए जाने की मांग की है। राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ ने किया प्रदर्शन राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कराडिया के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाए गए कि कुछ अधिकारी-कर्मचारियों के संरक्षण में यह नशे का अवैध कारोबार चल रहा है। इस वजह से हर साल जिलेभर में 6 से 7 युवाओं की जान नशे के आदी होने की वजह से जाती है। कई घर बर्बाद हो गए और कई महिलाओं का सुहाग उजड़ गया है। इसके बाद भी अधिकारी नशे के कारोबारी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं। इन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द नशे के कारोबार करने वाले लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। इसके साथ ही धार्मिक स्थान मंदिर आज के बगल संचालित मीत दुकानों को भी हटाया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *