सिटी रिपोर्टर | बोकारो शनिवार की शाम बोकारो में गर्जन के साथ आधे घंटे तक जमकर बारिश हुई। कृषि विभाग के अनुसार 4.5 एमएम बारिश हुई है। इस दौरान शाम 4 बजे ही चारों तरफ अंधेरा छा गया। सड़कों पर गाड़ियां लाइट जलाकर चलने लगी। कई जगह पेड़ गिर गए। शहर में साढ़े तीन घंटे तक बिजली कटी रही। हालांकि बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली है। दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा। रविवार को 36 डिग्री होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। रविवार और सोमवार को हल्की बारिश की संभावना है। बोकारो में शनिवार की शाम छाए घनघोर बादल। वज्रपात की संभावना,चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। 19 और 20 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा जिलों को छोड़ कर राज्य के बाकी हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। बारिश के दौरान वज्रपात की आशंका व्यक्त की गई है। इस दौरान बचने की सलाह दी गई है। बारिश के दौरान पेड़ के नीचे नहीं रुकें। चार दिनों तक ऐसा रहेगा तापमान दिनांक अधिकतम न्यूनतम 18 मई 36 23 19 मई 34 23 20 मई 34 23 21 मई 34 23


