चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने बैठक में की कार्यों की संपुष्टि

चाईबासा| पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2023-25 की 13वीं कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय सनसाइन रेस्टोरेंट, चाईबासा में अध्यक्ष राजकुमार ओझा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पिछली बैठक के कार्यों की संपुष्टि की गई। चैंबर की ओर से रामनवमी में स्टॉल लगाया गया था। सफल आयोजन के लिए मुकेश कुमार और पवन अग्रवाल को चैंबर की ओर से बहुत-बहुत साधुवाद दिया गया। चैंबर के सभी सदस्यों को 2025-27 का नवीकरण शुल्क जमा करने के लिए कोषाध्यक्ष को अधिकृत किया गया। जल्द ही कोषाध्यक्ष के द्वारा क्यूआर कोड जारी कर सभी सदस्यों से नवीकरण शुल्क जल्द से जल्द ले लिया जाएगा। ताकि अगस्त माह में वार्षिक आमसभा के समय पर अपना लेखा-जोखा प्रस्तुत कर सकें। बैठक में उपस्थित महासचिव संतोष सिन्हा, सहसचिव इम्तियाज खान, जगविंदर सिंह, मुकेश कुमार, छोटेलाल गुप्ता, छोटेलाल तामसोय, प्रकाश उपाध्याय और अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *