भास्कर न्यूज |लुधियाना केंद्रीय जेल के महिला विभाग में एक महिला हवालाती के पास से 15 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। जेल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जेल की महिला सुपरिंटेंडेंट हरप्रीत कौर ने नियमित तलाशी अभियान के दौरान महिला हवालाती मीनाक्षी पत्नी राजन के पास से यह नशीली गोलियां बरामद कीं। मीनाक्षी इस समय एक आपराधिक मामले में जेल में बंद है, जबकि उसका पति राजन भी इसी केंद्रीय जेल में सजा काट रहा है। अब तक नशीले पदार्थों की बरामदगी ज्यादातर पुरुष कैदियों के पास से होती रही है, लेकिन महिला विभाग में नशा मिलना जेल की सुरक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।


